Orai: युवती पर फब्ती कसी तो भिड़े दो गुट, पुलिस की मौजूदगी में घंटों चला बवाल, CO बोले- जांच कर होगी कार्रवाई

उरई शहर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के गेट नंबर-तीन के बाहर शुक्रवार को दो गुटों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बीच सड़क पर हुई हाथापाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के बाल पकड़कर लात-घूंसे चलाते रहे। घटना न्यायालय जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर होने से मौके पर मौजूद लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक युवती पर टिप्पणी को लेकर हुई, जिसके बाद कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 14:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Orai: युवती पर फब्ती कसी तो भिड़े दो गुट, पुलिस की मौजूदगी में घंटों चला बवाल, CO बोले- जांच कर होगी कार्रवाई #CityStates #Kanpur #Jalaun #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #SubahSamachar