UP: 'पैसे मांगते रहे दरोगा, इधर दफन हो गया बेटा', 15 दिन बाद मिला कंकाल, 30 लाख की मांगी फिरौती, पढ़ें मामला
उरई में छोटे भाई से कुकर्म की बात पता चलने पर आरोपियों के घर उलाहना देने गए 17 साल के किशोर की हत्या कर शव पशुबाड़े में दफना दिया गया। आरोपियों ने वारदात के दूसरे दिन किशोर की मां के मोबाइल पर मैसेज कर 30 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। 25 मार्च की यह घटना माधवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर पशुबाड़े से किशोर का कंकाल भी बरामद कर लिया। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 03:22 IST
UP: 'पैसे मांगते रहे दरोगा, इधर दफन हो गया बेटा', 15 दिन बाद मिला कंकाल, 30 लाख की मांगी फिरौती, पढ़ें मामला #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Jalaun #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #OraiMurderNews #MadhavgarhCaseJalaun #RansomCallMurder #PoliceNegligenceUp #JalaunCrimeUpdate #SubahSamachar
