उरई: पिलर के गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, निर्माणाधीन मकान के पास खेलते समय हादसा, परिवार में मचा कोहराम
उरई जिले में नदीगांव थाना क्षेत्र के परासनी गांव में निर्माणाधीन मकान के पिलर के गड्ढे में गिरने से एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे की है। परासनी गांव निवासी रामलखन की बेटी सोनाली बरार (एक वर्ष) घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह निर्माणाधीन मकान के पिलर के गड्ढे में गिर गई। सूचना मिलने पर नदीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को गड्ढे से निकालकर सरकारी वाहन से सीएचसर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 09:08 IST
उरई: पिलर के गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, निर्माणाधीन मकान के पास खेलते समय हादसा, परिवार में मचा कोहराम #CityStates #Kanpur #Jalaun #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #SubahSamachar
