Layoffs: 'आज ही आखिरी दिन', इस दिग्गज टेक कंपनी में अचानक हुई छंटनी; 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में एक बार फिर छंटनी का दौर तेज हो गया है। ओरेकल ने अपने वैश्विक ऑफिसों में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि कर्मचारियों को इसकी जानकारी अचानक एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें साफ लिखा था कि आज ही आपका आखिरी कार्य दिवस है। इस फैसले ने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओरेकल ने लागत कम करने और संगठन में बदलाव के तहत यह कदम उठाया है। मंगलवार सुबह कर्मचारियों को ईमेल भेजकर बताया गया कि उनकी भूमिका खत्म कर दी गई है। कंपनी ने कहा कि यह फैसला मौजूदा बिजनेस जरूरतों को देखते हुए लिया गया है और यह एक बड़े संगठनात्मक बदलाव का हिस्सा है। क्या लिखा था छंटनी वाले ईमेल में कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा गया कि “हम आपके पद से जुड़ी कठिन खबर साझा कर रहे हैं। कंपनी की जरूरतों को देखते हुए आपकी भूमिका समाप्त की जा रही है। आज आपका आखिरी कार्य दिवस है।” कंपनी ने कर्मचारियों के काम की सराहना भी की, लेकिन साथ ही तुरंत नौकरी खत्म होने की बात कही। ये भी पढ़ें-दुबई पर ईरान का हमला:रिहायशी मकानों पर गिरे मिसाइल के टुकड़े, दो भारतीय समेत चार लोग जख्मी क्या कर्मचारियों को कोई मुआवजा मिलेगा ईमेल में यह भी बताया गया कि कर्मचारियों को सेवेरेंस पैकेज दिया जाएगा, जो कंपनी की शर्तों के अनुसार होगा। इसके लिए कर्मचारियों को कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने होंगे। इसके बाद उन्हें उनकी निजी ईमेल आईडी पर आगे की जानकारी भेजी जाएगी। क्या तुरंत एक्सेस भी बंद कर दिया गया कंपनी ने साफ कहा कि कर्मचारियों का सिस्टम एक्सेस जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। इसमें कंप्यूटर, ईमेल, फाइल्स और अन्य सभी एक्सेस शामिल हैं। कर्मचारियों को यह भी चेतावनी दी गई कि वे किसी भी गोपनीय जानकारी को डाउनलोड या कॉपी न करें। क्या कर्मचारियों में डर और अनिश्चितता बढ़ी है छंटनी के बाद कर्मचारियों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कई कर्मचारियों ने बताया कि उनका एक्सेस तुरंत बंद कर दिया गया और उन्हें नई नौकरी की तलाश शुरू करनी पड़ी। कुछ कर्मचारियों ने कहा कि छंटनी अलग-अलग देशों में चरणबद्ध तरीके से की जा रही है, जिससे असमंजस और बढ़ गया है। क्या यह छंटनी ग्लोबल ट्रेंड का हिस्सा है ओरेकल की यह छंटनी ऐसे समय में हुई है, जब टेक सेक्टर में लागत कम करने का दबाव बढ़ रहा है। इससे पहले भी कई बड़ी कंपनियां कर्मचारियों की संख्या घटा चुकी हैं। यह साफ संकेत है कि टेक इंडस्ट्री में अभी भी अस्थिरता बनी हुई है और आने वाले समय में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस घटनाक्रम के बाद ओरेकल तेजी से ट्रेंड करने लगा है। इससे साफ है कि इस खबर ने वैश्विक स्तर पर ध्यान खींचा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की छंटनी से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती है और पूरी इंडस्ट्री पर इसका असर पड़ता है। अन्य वीडियो-
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 19:22 IST
Layoffs: 'आज ही आखिरी दिन', इस दिग्गज टेक कंपनी में अचानक हुई छंटनी; 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला #BusinessDiary #International #World #TechNews #Oracle #Layoffs #ItIndustry #GlobalJobs #BusinessNews #Workforce #BreakingNews #SubahSamachar
