Hamirpur (Himachal) News: अवकाश में कटौती के फैसले का विरोध

मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी एसोसिएशन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव संवाद न्यूज एजेंसी हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की फैकल्टी एसोसिएशन ने राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों के शैक्षणिक और शीतकालीन अवकाश में कटौती किए जाने के प्रस्तावित निर्णय का विरोध किया। एसोसिएशन ने इन दोनों कदमों को मरीजों, मेडिकल विद्यार्थियों और पूरे स्वास्थ्य तंत्र के हितों के लिए हानिकारक बताया। फैकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र, महासचिव डॉ. रमेश, उपाध्यक्ष डॉ. श्रुति आनंद, डॉ. मंजीत कंवर, संयुक्त सचिव डॉ. कविता नंदा, कोषाध्यक्ष डॉ. अभिलाष सूद, प्रेस सचिव डॉ. योगेंद्र ने एक प्रस्ताव पारित किया और इसे राज्य सरकार को भेजकर मेडिकल कॉलेज फैकल्टी के शैक्षणिक अवकाश में कटौती के प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि शैक्षणिक अवकाश कोई विशेष सुविधा नहीं बल्कि शिक्षकों की पेशेवर आवश्यकता है। मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक इस अवकाश का उपयोग बाह्य परीक्षक के रूप में सेवाएं देने, राष्ट्रीय स्तर की कार्यशालाओं में भाग लेने, सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रमों में शामिल होने और चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीनतम शोध कार्यशालाओं ने भाग लेने के लिए करते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: अवकाश में कटौती के फैसले का विरोध #OppositionToTheDecisionToCutLeave #SubahSamachar