Raipur News: रायपुर की शासकीय आईटीआई में प्रवेश का मौका, रिक्त सीटों के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन

तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रायपुर स्थित शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), सड्डू में विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही आईटीआई माना और प्रदेश की अन्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में खाली सीटों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई से 15 जून 2026 तक विभागीय पोर्टल cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं। इस चरण में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), स्टेनो हिंदी तथा इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन जैसे व्यवसायों में उपलब्ध सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रशिक्षण विभाग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा, ताकि वे प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकें। प्रवेश के लिए उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य रखा गया है। विभाग ने बताया कि सीटों, पात्रता, ट्रेडवार विवरण और प्रवेश नियमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रशिक्षण विवरणिका में देखी जा सकती है। तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर तलाशने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 14:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Raipur News: रायपुर की शासकीय आईटीआई में प्रवेश का मौका, रिक्त सीटों के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #CgItiAdmission2026 #ItiAdmissionChhattisgarh #CgitiAdmissionPortal #ItiVacancy2026 #CgEducationNews #ItiSeatsAvailable #Cgiti.admissions.nic.in #ItiAdmissionNewsRaipur. #SubahSamachar