Kangra News: विदेश में रोजगार का मौका, दुबई की किंगस्टन होल्डिंग कंपनी देगी नौकरी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम और प्रदेश सरकार के सौजन्य से दुबई की किंगस्टन होल्डिंग कंपनी में फैक्ट्री हेल्पर और जनरल हेल्पर के पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है और पंजीकरण के बाद ही आगामी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान और आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदक के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है, जिसके बिना भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। चयनित युवाओं को 1,375 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (यूएई दिरहम यानी 35715.54 रुपये) का मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही, कंपनी की ओर से यूएई लेबर लॉ के तहत रहने की सुविधा, मेडिकल इंश्योरेंस और दो साल में एक बार एयर टिकट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 जून तक अपना आवेदन कर सकते हैं। रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये व जीएसटी तथा 1500 रुपये मेडिकल शुल्क के रूप में अदा करने होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 17:57 IST
Kangra News: विदेश में रोजगार का मौका, दुबई की किंगस्टन होल्डिंग कंपनी देगी नौकरी #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
