ऑपरेशन शेरूवाली: राजोरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़, 3 आतंकियों की सूचना,जवानों ने की घेराबंदी

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। जवानों को भारी पड़ता देख आतंकी घने जंगल में भाग निकले। सुरक्षा बलों ने उनकी घेराबंदी कर रखी है। सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दो-तीन आतंकी हैं। सेना की व्हाइट नाइट कोर के अनुसार, गंभीर मुगला इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुबह करीब 11:30 बजे सेना, पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया, जिसे ऑपरेशन शेरूवाली नाम दिया गया। जंगल में व्यापक तलाशी जारी है। मौके पर अतिरिक्त बल तैनात है। जंगल में घिरे सभी आतंकी विदेशी हैं, अब ये जान बचाने के लिए पाकिस्तान भागने की फिराक में हैं। सीमापार संपर्क के लिए ये सैटेलाइट फोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 03:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ऑपरेशन शेरूवाली: राजोरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़, 3 आतंकियों की सूचना,जवानों ने की घेराबंदी #CityStates #Jammu #RajouriNews #RajouriOperationSheruwali #OperationSheruwali #SubahSamachar