ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस: पहले दिन ही करोड़ों की बारिश, 'दृश्यम 3' से 'बॉर्डर 2' तक; इन फिल्मों ने उड़ाया गर्दा
साल 2026 के नौ महीने अभी तक जा चुके हैं और इन महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े स्टार्स, बड़ी फ्रेंचाइजी और चर्चित फिल्मों ने दस्तक दी। अब अक्तूबर की शुरुआत के साथ ही इस रेस में अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर 'दृश्यम 3 - द कन्क्लूजन' भी शामिल हो गई है। फिल्म ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसका फायदा इसके ओपनिंग डे कलेक्शन में भी साफ देखने को मिला। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार कमाई की। फिल्म ने पहले दिन देशभर में नेट 66.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा फिल्म ने ओवरसीज 15 करोड़ रुपये कमाए, जिसे मिलाकर वर्ल्डवाइड इसने 95.10 करोड़ रुपये कमा लिए। इसके साथ ही अब यह फिल्म इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई। वहीं ओवरऑल इसने 'जन नायकन' और 'पैराडाइज' समेत कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांचवा स्थान हासिल किया। आइए जानते हैं कि 2026 में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 02, 2026, 16:21 IST
ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस: पहले दिन ही करोड़ों की बारिश, 'दृश्यम 3' से 'बॉर्डर 2' तक; इन फिल्मों ने उड़ाया गर्दा #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #Drishyam3 #Drishyam3Collection #Drishyam3BoxOfficeCollection #Drishyam3OpeningDayCollection #OpeningDay2026 #OpeningDayCollection #SubahSamachar
