OPEC: तेल आपूर्ति संकट के बीच बड़ा कदम, हर दिन 1.88 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाएंगे ओपेक प्लस देश

आपूर्ति संकट और ऊंची कीमतों के बीच पेट्रोलियम उत्पादकों के संगठन ओपेक प्लस के सात देशों ने जुलाई में लगातार दूसरे महीने कच्चे तेल का उत्पादन 1.88 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले इन देशों ने मई में जून के लिए भी 1.88 लाख बीपीडी उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई थी। ओमान में हुई ओपेक प्लस देशों की बैठक में हुआ फैसला तेल उत्पादन बढ़ाने का यह फैसला रविवार को सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाखस्तान, अल्जीरिया और ओमान के बीच हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया। यह कदम आपूर्ति में मर्जी से की गई कटौती को धीरे-धीरे कम करने की ओपेक समूह की कोशिशों का हिस्सा है। फैसले की जानकारी देते हुए ओपेक ने कहा, सात देशों ने अप्रैल, 2023 में घोषित स्वेच्छा से किए गए बदलावों के तहत 1.88 लाख बीपीडी के उत्पादन एडजस्टमेंट को लागू करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इन बदलावों को बाजार की बदलती स्थितियों के आधार पर धीरे-धीरे आंशिक या पूरी तरह से वापस लिया जा सकता है। देश उत्पादन (बैरल प्रतिदिन) सऊदी अरब 62,000 रूस 62,000 इराक 26,000 कुवैत 16,000 कजाखस्तान 10,000 अल्जीरिया 6,000 ओमान 5,000 नोट: उत्पादन की इकाई बैरल प्रतिदिन है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 03:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




OPEC: तेल आपूर्ति संकट के बीच बड़ा कदम, हर दिन 1.88 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाएंगे ओपेक प्लस देश #World #International #Opec #OpecPlusCountries #SubahSamachar