Meerut News: 46 शिकायतों में से पांच का ही निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त ने सुनीं शिकायतेंसंवाद न्यूज एजेंसीमवाना। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने तहसील अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 46 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर पांच का ही निस्तारण हो सका।संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व रवींद्र कुमार मौर्य, उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने लोगों की शिकायतों को सुना। रामेंद्र कुमार गणेशपुर ने खेत की पैमाइश कराने, भोले राम सिखेड़ा ने तालाब से अतिक्रमण हटवाने, प्रशांत कुमार परीक्षितगढ़ ने चकरोड के सहारे लगाए गए पिलर व खड़ी दीवार को हटवाने, कुसुम शर्मा दरियापुर ने खतौनी में रकबा पूरा कराने, साहिब अकबरपुर सादात ने कृषि भूमि की कुर्राबंदी कराने, इकबाल सिंह सांधन ने जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई कराने, सोनू तारापुर ने भूमि से अतिक्रमण हटाने और भोपाल दरियापुर ने चकरोड कब्जा मुक्त कराने की शिकायत की।वन रेंजर हस्तिनापुर पर मजदूर सोविंद्र ने बेगार कराने, मजदूरी के रुपये हड़पने व जातिसूचक अपमान करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने, बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में जलभराव, गंदगी व प्रकाश व्यवस्था की समस्या का निदान कराने और नामित सभासद अक्षत शर्मा एडवोकेट ने तहसील रोड डिवाइडर पर झुके विद्युत पोल व लटकते नंगे तारों की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा न हो।किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने मांग की कि गन्ने की फसल को बीमारी से बचाने के लिए गन्ना समिति व चीनी मिल मिलकर दवा का छिड़काव कराएं, गन्ने का सरकारी मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 230 करोड़ रुपये का लंबित गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाए। निजी डॉक्टरों की मनमानी फीस पर लगाम लगाने, आवारा पशुओं व बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। मांग करने वालों में राजवीर नागर, सुरेंद्र चौधरी, कटार सिंह, कर्मवीर सिंह और महासिंह आदि शामिल थे। एडीएम ने सभी विभागों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समय से निस्तारण करने के आदेश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 18:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: 46 शिकायतों में से पांच का ही निस्तारण #OnlyFiveOutOf46ComplaintsResolved. #SubahSamachar