Rohtak News: दवा खरीदने के नाम ऑनलाइन 51 हजार की ठगी, तीन गिरफ्तार

रोहतक। ऑनलाइन दवा खरीदने के नाम पर 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने यूपी के तीन युवक लखन, हरीश व पवन को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन पर अपने बैंक खाते साइबर ठग गिरोह को देते थे। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस दूसरे आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि सुभाष नगर निवासी आलम ने शिकायत दी थी कि 25 नवंबर 2025 को उसने फेसबुक अकाउंट पर दवाइयों का विज्ञापन देखा। उसने दिए गए नंबर पर मैसेज भेजा तो एक क्यूआर कोड भेजा गया। इसके बाद उससे दवाइयों को भेजने के नाम पर 51997 रुपये ठग लिए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 21:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: दवा खरीदने के नाम ऑनलाइन 51 हजार की ठगी, तीन गिरफ्तार #OnlineFraudUnderTheGuiseOfBuyingMedicines:ThreeArrested #SubahSamachar