OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेक्स हुए रिवील: Dimensity प्रोसेसर के साथ मिलेगा 8GB RAM, जानिए क्या होगा खास

स्मार्टफोन निर्माता OnePlus अपने Nord सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में OnePlus Nord CE 6 Lite 5G को Geekbench प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिससे इसके कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। यह फोन CPH2943 मॉडल नंबर के साथ 16 अप्रैल को लिस्ट हुआ है, जहां से इसके प्रोसेसर, RAM, GPU और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन मई में भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। Dimensity प्रोसेसर के साथ होगी एंट्री Geekbench लिस्टिंग के अनुसार OnePlus Nord CE 6 Lite 5G में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर का कोडनेम MT6878 बताया गया है, जो ऑक्टा-कोर CPU के साथ आता है। यह चिपसेट 2.0GHz बेस फ्रीक्वेंसी से लेकर 2.6GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर काम कर सकता है, जिससे यूजर्स को बेहतर मल्टीटास्किंग और स्मूद परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। 8GB RAM और Android 16 का सपोर्ट लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि OnePlus Nord CE 6 Lite 5G को 8GB RAM के साथ टेस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी इसे 6GB RAM वेरिएंट में भी लॉन्च कर सकती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MP2 GPU दिया जा सकता है। वहीं यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आ सकता है, जो यूजर्स को नया और स्मूथ इंटरफेस देगा। बेंचमार्क स्कोर ने दिखाया दम परफॉर्मेंस की बात करें तो Geekbench पर इस फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1068 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 2953 अंक हासिल किए हैं। ये स्कोर इस बात का संकेत देते हैं कि यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे टीज किया जाएगा। मिड-रेंज सेगमेंट में होगा मुकाबला कुल मिलाकर, OnePlus Nord CE 6 Lite 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है, जो किफायती कीमत में दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में कितना असर डाल पाता है और यूजर्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेक्स हुए रिवील: Dimensity प्रोसेसर के साथ मिलेगा 8GB RAM, जानिए क्या होगा खास #Gadgets #National #Oneplus #OneplusNord #TechNewsHindi #SubahSamachar