वनप्लस 16: 9000 एमएएच बैटरी, 200एमपी कैमरा और 100वॉट की चार्जिंग के साथ आज देगा दस्तक, जानें कीमत और फीचर्स

वनप्लस अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के कई खास फीचर्स की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ दमदार प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा, गेमर्स के लिए खास असिस्टेंट और 200MP का मुख्य कैमरा भी इसकी बड़ी खूबियों में शामिल हो सकते हैं। फोन की सबसे खास बात इसकी 9000mAh की बैटरी बताई जा रही है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की जानकारी है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। OnePlus 16 में मिलेगा खास गेमिंग असिस्टेंट OnePlus 16 को गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। फोन में एक नया गेमिंग असिस्टेंट मिलेगा, जिसमें गेम खेलने के अनुभव को बेहतर बनाने वाले कई टूल दिए जाएंगे। इसमें शूटिंग गेम्स के विजुअल्स को बेहतर बनाने, वॉयस चैट के दौरान आसपास के शोर को कम करने और गेम खेलते समय खास लाइटिंग इफेक्ट देने जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इससे ऑनलाइन गेम खेलते समय दोस्तों से बातचीत करना आसान हो सकता है। फोन में एक खास इन-गेम कैमरा भी दिया जाएगा। हालांकि, इसके इस्तेमाल और काम करने के तरीके से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Snapdragon प्रोसेसर से मिलेगी तेज परफॉर्मेंस लीक हुई जानकारी के मुताबिक, OnePlus 16 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर फोन को तेज परफॉर्मेंस देने के साथ हैवी गेम्स चलाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में Fengchi Gaming Core और G3 नेटवर्क चिप मिलने की जानकारी है। Fengchi Gaming Core का काम गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करना होगा। वहीं, G3 नेटवर्क चिप कनेक्टिविटी से जुड़े अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दी जा सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 09:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वनप्लस 16: 9000 एमएएच बैटरी, 200एमपी कैमरा और 100वॉट की चार्जिंग के साथ आज देगा दस्तक, जानें कीमत और फीचर्स #TechDiary #Technology #National #Oneplus16 #Oneplus16Price #Oneplus16Features #SubahSamachar