Agra News: आधी रात से खुली फाटक की बंद एक लेन, जाम से मिली राहत

आगरा। शाहगंज स्थित रुई की मंडी रेलवे फाटक की बंद चल रही एक लेन आधी रात से खोल दी गई। इससे जाम से लोगों को राहत मिल गई। शुक्रवार रात 12 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ने बंद लेन खोल दी। इससे शनिवार सुबह से ही लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल गई है। लेन खुलते ही यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई। रेलवे ट्रैक की मरम्मत के कारण शाहगंज–नगला छऊआ मार्ग की एक लेन 15 जनवरी की सुबह से बंद थी। इससे सुबह- शाम फाटक पर भारी जाम लग रहा था। रोजाना तमाम लोग जाम में फंस रहे थे।आसपास के दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। स्थिति को संभालने के लिए रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती भी की गई थी। रुई की मंडी रेलवे फाटक दिन में 20 से 25 मिनट के अंतराल पर बंद होता है और प्रत्येक बार 5 से 7 मिनट तक बंद रहता है। रेलवे ने 15 जनवरी से मरम्मत का निर्णय लिया था। शुरुआत में दोनों लेन बंद करने की योजना थी, लेकिन जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए केवल एक लेन को ही बंद किया गया।रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। यह कार्य समय-समय पर सुरक्षा के दृष्टिगत किया जाता है। उन्होंने बताया कि जो एकल लेन बंद थी, उसे शुक्रवार रात 12 बजे खोल दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 24, 2026, 03:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: आधी रात से खुली फाटक की बंद एक लेन, जाम से मिली राहत #OneLaneOfTheGateOpenedFromMidnight #ReliefFromTrafficJam #SubahSamachar