UP: एक घंटा और 20000 लोग, 350 बीघा जमीन; तीन लाख पौधरोपण करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने की तैयारी

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व में गोद लिया गांव डोमरी एक मार्च को इतिहास रच सकता है। इस दिन 20 हजार लोग एक साथ पौधरोपण करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से करीब एक घंटे तक 350 बीघा जमीन पर चलेगा। लगभग 3 लाख पौधे रोपे जाएंगे। यदि यह सफल रहा तो यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को मेयर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के साथ निरीक्षण कर तैयारियां देखीं। पौधरोपण के बाद सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका प्रस्तुतिकरण देखेंगे। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए मध्यप्रदेश की एमबीके संस्था के साथ समझौता किया गया है। यह तीसरे वर्ष से निगम को दो करोड़ रुपये की आय देगी और सातवें वर्ष तक वार्षिक आय सात करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। यहां मियावाकी तकनीक के साथ-साथ औषधीय पौधों और फूलों की खेती भी होगी। यह केवल एक बगीचा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर इको-सिस्टम विकसित करने का प्रयास है। इसमें फलों के बाग, आयुर्वेदिक खेती और फूलों की खेती का समन्वय होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 00:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: एक घंटा और 20000 लोग, 350 बीघा जमीन; तीन लाख पौधरोपण करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने की तैयारी #CityStates #Varanasi #Chandauli #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar