Hathras News: अयोध्या में एक की मौत, एक घायल
क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी 10-12 युवक अयोध्या में संविदा पर काम करते हैं। इनमें से दो युवक मंगलवार की सुबह मशीन से सड़कों पर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने सफाई मशीन को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल अजय कुमार (25) की मौत हो गई। उसके साथ मशीन चला रहा गांव का ही बृजेश (24) गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है। अजय कुमार के एक पुत्र तथा एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक अजय का शव गांव आ सकता है। सूचना के बाद मृतक तथा घायल के परिजन अयोध्या रवाना हो गए हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 02:49 IST
Hathras News: अयोध्या में एक की मौत, एक घायल #HathrasNews #Death #SubahSamachar
