Ujjain Mahakal: माघी पूर्णिमा पर चन्द्रमा, बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य स्वरूप के दर्शन

माघ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर आज रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिनका भस्म रमाकर आकर्षक शृंगार किया गया। भक्तों ने इन दर्शनों का लाभ लिया जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर आज रविवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन अर्चन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्मारती हुई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का चन्द्रमा, बेल पत्र और त्रिशूल से दिव्य शृंगार किया गया था। आज बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। ये भी पढ़ें-पूर्व मुख्यमंत्री के वारिसों को झटका, कोर्ट ने कहा- अपंजीकृत सेल डीड से न मालिकाना हक मिलता है न स्टे इन्होंने किए बाबा महाकाल के दर्शन मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किये। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी द्वारा धर्मेंद्र लोधी का स्वागत एवं सत्कार किया गया। वहीं, मध्यप्रदेश शासन के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्री पटेल का स्वागत- सत्कार किया गया। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अरविंद शर्मा का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 01, 2026, 04:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ujjain Mahakal: माघी पूर्णिमा पर चन्द्रमा, बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य स्वरूप के दर्शन #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #OnMaghiPurnima #BabaMahakalAdornedMoon #BelpatraAndTrishulDarshan. #SubahSamachar