Rohtak News: डॉक्टर्स डे पर क्लब ने मरीज का कराया निशुल्क डायलिसिस
रोहतक। डॉक्टर्स डे पर मंगलवार को इनर व्हील क्लब की शाखा ने निजी अस्पताल में बीपीएल कार्डधारक वीणा का निशुल्क डायलिसिस करवाया। इस अवसर पर क्लब की ओर से अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित मान और डॉ. सचिन को उनके स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष विजय बल्हारा ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज में जीवनदाता की भूमिका निभाते हैं और उनकी सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में पूनम गुप्ता, कमलेश मलिक, डॉ. किरण सोनी और एकता मिगलानी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:49 IST
Rohtak News: डॉक्टर्स डे पर क्लब ने मरीज का कराया निशुल्क डायलिसिस #OnDoctorsDay #TheClubArrangedFreeDialysisForAPatient. #SubahSamachar
