बढ़ गए तेल के दाम: नायरा के पंप पर पेट्रोल हुआ 100 रुपये लीटर, डीजल 91 रुपये लीटर; पंप पर लगी भीड़

Petrol Price Hike: पेट्रोलियम कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। जिले में कुल 199 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इसमें मंडुआडीह, पहड़िया और पड़ाव समेत कुल छह जगहों पर नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप हैं। अभी तक इन पेट्रोल पंप पर 95 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा था, अब रेट बढ़ने के बाद इसकी कीमत 100 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल के दाम बढ़कर 91 रुपये लीटर हो गया है। नायरा के सेल्स ऑफिसर अभिषेक पांडेय ने बताया कि यह बढ़ोतरी कंपनी की ओर से पूरे देश में की गई है। वहीं, दूसरी ओर बृहस्पतिवार को कई पेट्रोल पंप पर भीड़ नजर आई। रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड, लंका, सामनेघाट क्षेत्र समेत राजातालाब और कछवा रोड में पेट्रोल भरवाने के लिए लोग आतुर दिखे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 26, 2026, 22:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बढ़ गए तेल के दाम: नायरा के पंप पर पेट्रोल हुआ 100 रुपये लीटर, डीजल 91 रुपये लीटर; पंप पर लगी भीड़ #CityStates #Varanasi #OilRateToday #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar