Rampur Bushahar News: सिलिंडर लेने के लिए गैस बुक पर ऑफलाइन बुकिंग भी अनिवार्य

गैस एजेंसी डकोलढ़ ने उपभोक्ताओं से किया आग्रह संवाद न्यूज एजेंसीरामपुर बुशहर। सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ गैस बुक पर ऑफलाइन बुकिंग भी अनिवार्य है। गैस एजेंसी डकोलढ़ ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि उपभोक्ता ऑफलाइन बुकिंग अवश्य करें। यह फैसला उपभोक्ताओं के हित के लिए लिया गया है। गैस एजेंसी डकोलढ़ के प्रभारी ललित ने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ गैस पास बुक पर ऑफलाइन बुकिंग करना भी अनिवार्य है। डकोलढ़ में ऑफलाइन बुकिंग के समय गैस पास बुक में सिलिंडर प्रदान करने की तिथि और क्रमांक दर्ज किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि दिए गए क्रमांक और तिथि के अनुसार ही डकोलढ़ में सिलिंडर लेने के लिए आएं। यदि किसी कारणवश प्लांट से सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंच पाती है, तो ऑफलाइन बुकिंग में प्रदान की गई तिथि के अगले दिन सिलिंडर प्रदान किया जाएगा। गैस एजेंसी प्रभारी ललित ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए 01782233806 और 9882233806 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rampur Bushahar News: सिलिंडर लेने के लिए गैस बुक पर ऑफलाइन बुकिंग भी अनिवार्य #OfflineBookingIsAlsoMandatoryOnGasBookToGetTheCylinder #SubahSamachar