हिमाचल: प्रतिबंधित मार्गों पर अब अफसरों को मिलेगा केवल एक गाड़ी का परमिट, सख्ती की तैयारी में सरकार
हिमाचल प्रदेश में प्रतिबंधितसड़कों पर सरकारी वाहनों के उपयोग को लेकर सरकार सख्ती की तैयारी में है। मुख्य सचिव से लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को अब प्रतिबंधित मार्गों पर आवाजाही के लिए केवल एक सरकारी वाहन का ही परमिट देने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इससे एक ही अधिकारी के नाम पर कई विभागों की गाड़ियों के प्रतिबंधित मार्गों पर चलने की व्यवस्था पर रोक लगेगी। वर्तमान व्यवस्था में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के पास जितने विभागों का जिम्मा है, उन विभागों की अलग-अलग सरकारी गाड़ियां प्रतिबंधित मार्गों पर दौड़ती हैं। सरकार ने इसे अनावश्यक मानते हुए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।जानकारी के अनुसार गृह विभाग के पास विभिन्न विभागों और अधिकारियों की ओर से पांच हजार से अधिक वाहनों के परमिट आवेदन पहुंचे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 19:14 IST
हिमाचल: प्रतिबंधित मार्गों पर अब अफसरों को मिलेगा केवल एक गाड़ी का परमिट, सख्ती की तैयारी में सरकार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalRestrictedRoads #SubahSamachar
