Gurugram News: जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिले हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के पदाधिकारी
गुरुग्राम। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवनियुक्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें स्काउट्स एंड गाइड का सर्वोच्च सम्मान स्वरूप स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में कब-बुलबुल व स्काउट्स एंड गाइड की गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए वे हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के प्रत्येक प्रयास में पूर्ण सहयोग देंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास, देशभक्ति की भावना जागृत करने तथा चरित्र निर्माण में स्काउट्स एंड गाइड आंदोलन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत भी स्काउट्स एवं गाइड की गतिविधियों को जोड़ा जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 18:45 IST
Gurugram News: जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिले हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के पदाधिकारी #OfficialsOfHindustanScoutsAndGuidesMetTheDistrictElementaryEducationOfficer. #SubahSamachar
