हरिद्वार कुंभ : मेलाधिकारी-जिलाधिकारी ने बारिश में देखीं व्यवस्थाएं
- बारिश से निर्माण कार्य प्रभावित, दो पालियों में काम पूरा करने के निर्देशमाई सिटी रिपोर्टरहरिद्वार। मेलाधिकारी सोनिका ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। टीम ने बारिश के दौरान निर्माण कार्यों में सामने आए अवरोध को देखा। इसमें प्रमुख मार्गों, पुलों और घाटों पर भीड़ की आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं को तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। मेलाधिकारी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ निर्माण कार्यों को लेकर आवश्यक सुधार और व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। बारिश के बीच की गई समीक्षा में निर्माणाधीन घाटों की पैड़ियों पर आए मलबे आदि को तत्काल साफ कर उसे दिन और रात की दो पालियों में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त टीम ने कांगड़ा पुल और संजय पुल के संगम के निकट पंतद्वीप क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह क्षेत्र कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। मेलाधिकारी और जिलाधिकारी ने यहां मार्गों और घाटों के किनारे आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। अनुपयोगी और क्षतिग्रस्त खंभे हटाने, लटकते तारों को हटाने के लिए विभागों को निर्देशित किया गया है। घाटों और मंचों को सुव्यवस्थित रखने, साफ-सफाई और सुंदरीकरण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।---रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक पर कार्यों की समीक्षारोड़ी-बेलवाला में निर्माणाधीन प्रशासनिक मार्ग का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा अधिकारियों ने लिया। चंडी पुल पर बन रहे दोहरी लेन वाले भूमिगत मार्ग की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कुंभ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक की ओर जाने वाली सड़क पर चल रहे चौड़ीकरण और सुधार कार्यों की भी समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए कि सड़क सुधार में तेजी लाएं, यातायात सुचारु रखें और पैदल श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 14:52 IST
हरिद्वार कुंभ : मेलाधिकारी-जिलाधिकारी ने बारिश में देखीं व्यवस्थाएं #OfficialsInspectedTheArrangementsAmidstTheRain. #SubahSamachar
