Sirmour News: देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवभूमि दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब का पद ग्रहण समारोह आयोजितसंगठन के आगामी कार्यक्रम, संगठन विस्तार, पहाड़ी लोक संस्कृति, भाईचारे व जनसेवा कार्य का खाका तैयार होगासंवाद न्यूज एजेंसीपांवटा साहिब (सिरमौर)। देवभूमि दून पहाड़ी संगठन का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को हुआ। इस दौरान संगठन की भावी गतिविधियों, इकाई विस्तार, पहाड़ी लोक संस्कृति के संरक्षण, भाईचारे और जनसेवा की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही सलाहकार परिषद के गठन का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।पिछली आम सभा में सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष जगदीश तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मामराज ठाकुर, महासचिव मस्त राम शर्मा और कोषाध्यक्ष लाल सिंह चौहान ने शपथ ली। अध्यक्ष जगदीश तोमर और महासचिव मस्त राम शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि संगठन पहाड़ी समाज की एकता, भाईचारे, आपसी सहयोग और सामाजिक उत्थान का माध्यम बनेगा। साथ ही अन्य समुदायों के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।अध्यक्ष जगदीश तोमर ने कहा कि संगठन सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेगा और देवभूमि की समृद्ध संस्कृति व परंपराओं को बढ़ावा देगा। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक कॉलोनी में समितियां गठित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के लिए एक बार न्यूनतम सदस्यता शुल्क लिया जाएगा और कार्यों में पारदर्शिता रखी जाएगी।उन्होंने बताया कि संगठन में सलाहकार परिषद गठित की जाएगी, जो कार्यकारिणी से ऊपर रहकर मार्गदर्शन करेगी। पांवटा साहिब में रह रहे पहाड़ी समुदाय के लोगों की समस्याओं का समाधान और विकास के मुद्दे संगठन की प्राथमिकता होंगे। सदस्यों ने सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जेलदार शिलाई दिनेश तोमर, पूर्व जिला परिषद सदस्य माम राज शर्मा, ज्ञान सिंह चौहान, नरेंद्र चौहान, आशा तोमर, धनबीर कपूर, सुनील चौहान, जगनमोहन सूर्या, भरत ठाकुर, राकेश शर्मा, ओम प्रकाश, दीप राम शर्मा, प्रवेश चौहान, कपिल शर्मा, नीता राम, लाल सिंह और कपिल ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 19:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sirmour News: देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के पदाधिकारियों ने ली शपथ #Office-bearersOfTheDevbhoomiDoonPahadiSangathanTookTheOath. #SubahSamachar