Odisha: ओडिशा के 32 लाख छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त पढ़ाई, पांच साल में 5,467 करोड़ खर्च करेगी सरकार

Odisha Education: ओडिशा कैबिनेट ने बुधवार को राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में किंडरगार्टन (KG) से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) स्तर तक मुफ्तशिक्षा देने की योजना को मंजूरी दे दी।मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मीडिया को बताया कि राज्य कैबिनेट ने 'ज्ञानोदय-शिक्षासु समृद्धि: KG से PG तक मुफ्त शिक्षा' योजना को मंजूरी दे दी है। यह योजना 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से लागू होगी, जिसके तहत छात्रों को KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों में एडमिशन फीस होगी माफ उन्होंने इस फैसले को देश में "ऐतिहासिक" और "अपनी तरह का पहला" बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में रेगुलर कोर्स में दाखिला लेने वाले योग्य छात्रों की एडमिशन फीस पूरी तरह माफ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र, साथ ही राज्य के पब्लिक विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में अंडर-ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम करने वाले छात्र शामिल होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 06:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Odisha: ओडिशा के 32 लाख छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त पढ़ाई, पांच साल में 5,467 करोड़ खर्च करेगी सरकार #Education #National #OdishaFreeEducation #SubahSamachar