Odisha: ओडिशा में बड़ा हादसा, ट्रेलर और पुलिस वाहन की टक्कर में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

ओडिशा के झारसुगुडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। झारसुगुडा में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्क 49 पर एक ट्रेलर और पुलिस वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल भी हैं। हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत झारसुगुडा के पुलिस अधीक्षक गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र ने बताया कि यह हादसा रविवार सुबह 4 बजे हुआ, जब एक ट्रेलर ने पुलिस की एसयूवी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार आठ पुलिसकर्मियों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों की हालत भी गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये पुलिसकर्मी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। भाजपा विधायक ने घटना पर जताया दुख भाजपा विधायक तंकाधार त्रिपाठी ने हादसे पर कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। किसी ने भी इसकी कल्पना नहीं की थी। हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत दिल दुखाने वाली है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित परिजनों को कोई परेशानी न हो और उन्हें सरकार का पूरा समर्थन मिले। साथ ही यह भी कोशिश की जाएगी कि ऐसी घटना भविष्य में दोबारा न हो।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 10:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Odisha: ओडिशा में बड़ा हादसा, ट्रेलर और पुलिस वाहन की टक्कर में पांच पुलिसकर्मियों की मौत #IndiaNews #National #Odisha #OdishaNews #OdishaAccident #SubahSamachar