Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹1200 तक टूटी, सोना ₹660 सस्ता
Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। सोना 660 रुपये सस्ता होकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 1200 रुपये गिरकर 2.62 लाख प्रति किलो पर आ गई। एमसीएक्स पर गुरुवार को चांदी की कीमतें चार प्रतिशत की तेजी के साथ 2.62 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना की कीमतों में 1,957 रुपये का उछाल देखने को मिला। सोना 1.25% चढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमत पिछले दिन बुधवार को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह 4,000 रुपये उछलकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने के भाव में भी मजबूती रही और यह 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव स्पॉट गोल्ड की कीमत मामूली गिरावट के साथ 5,080 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 2 प्रतिशत लुढ़ककर 82.2 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।अमेरिकी श्रम बाजार के मजबूत आंकड़ों के बाद गुरुवार को एशियाई कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मजबूत जॉब डेटा से यह संकेत मिला है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती नहीं कर सकता, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर 5,608.35 डॉलर प्रति औंस से अब तक 10.4 प्रतिशत नीचे आ चुका है। वहीं चांदी अब भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 121.67 डॉलर प्रति औंस से करीब 48 प्रतिशत नीचे बनी हुई है। इससे पहले 30 जनवरी और 2 फरवरी को सोने में लगातार दो सत्रों में तेज गिरावट देखी गई थी। यह गिरावट उस समय आई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के चेयर पद के लिए अपने नामित उम्मीदवार की घोषणा की थी। हालांकि हालिया गिरावट के बावजूद, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते इस वर्ष अब तक सोना 17.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज कर चुका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 07:59 IST
Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹1200 तक टूटी, सोना ₹660 सस्ता #Bazar #National #Gold #Silver #Mcx #BullionRates #SoneChandiKaBhav #GoldRate #SilverRate #SubahSamachar
