एकादशी का व्रत करने से नष्ट होते हैं पाप : पं. अमित

सोनीपत। बंदेपुर में रविवार को एकादशी पर हवन कर श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। पंडित अमित शौनक ने हवन कराया। उन्होंने 26 एकादशी की कथा व्रत करने वाली कांता देवी, राजवंती व अन्य को कथा सुनाया।उन्होंने बताया कि एकादशी का व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कई यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है। कलयुग में एकादशी का व्रत ही केवल भक्ति व मुक्ति का मार्ग दिखाता है। इस दौरान जगबीर सहरावत, जयवीर सहरावत, कुलदीप सहरावत, मनोज, संदीप, दीपक, कैप्टन नारायण दहिया, सुरेंद्र भी मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एकादशी का व्रत करने से नष्ट होते हैं पाप : पं. अमित #ObservingEkadashiFastDestroysSins:Pt.Amit #SubahSamachar