Bareilly News: आंवला के टॉपर कॉलेज के खिलाफ की आपत्ति
बरेली। पिछले दो साल से बोर्ड परीक्षा में टॉपर देने वाले सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र पर आपत्ति जताई गई है। बोर्ड कार्यालय की ओर से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई हैं। इस संबंध में यह भी है। आपत्ति करने वालों का कहना है कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ढाई किमी दूर आदर्श इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उनके लिए निजी विद्यालय के बजाय राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया जाना चाहिए। इस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिओम गुप्ता ने बताया कि उनके संस्थान के खिलाफ आसपास के विद्यालय के लोग भ्रामक जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया जाए, तो भी कोई आपत्ति नहीं है। एक शिकायतकर्ता ने पहले भी विद्यालय के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। उस मामले में भी विद्यालय सही साबित हुआ था। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 03:11 IST
Bareilly News: आंवला के टॉपर कॉलेज के खिलाफ की आपत्ति #ObjectionRaisedAgainstAonla'sTopperCollege #SubahSamachar
