Kangra News: नूरपुर नप का शपथ ग्रहण समारोह नौ को

नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों को नौ जून को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में एसडीएम अरुण शर्मा की ओर से सूचित कर दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह नौ जून को पूर्वाह्न 11 बजे नगर परिषद कार्यालय नूरपुर में होगा। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया भी करवाई जाएगी। एसडीएम अरुण शर्मा ने सभी निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने और सत्यापन के लिए अपना वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम एवं निर्वाचन नियमों के तहत संपन्न होगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 17:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: नूरपुर नप का शपथ ग्रहण समारोह नौ को #OathTakingCeremonyOfNurpurNagarPanchayatOn9th #SubahSamachar