Chamba News: पुरुषों के लिए परिवार नियोजन का एनएसवी सुरक्षित व प्रभावी तरीका
चंबा। पुरुषों के लिए परिवार नियोजन का एनएसवी (नो-स्केलपेल वेसिक्टोमी) एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। यह प्रक्रिया बहुत कम समय में की जाती है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी जोखिम नहीं होता। यह बात खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप राठौर ने नसबंदी विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में चिकित्सा अधिकारियों को बताई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 30 और 31 को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पुरुष नसबंदी कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पात्र लोगों के ऑपरेशन किए जाएंगे। जल्द ही खंड स्तर पर भी परिवार नियोजन के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 23:43 IST
Chamba News: पुरुषों के लिए परिवार नियोजन का एनएसवी सुरक्षित व प्रभावी तरीका #ChambaNews #ChambaTodayNews #ChambaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
