IIT Mandi: अब खून की एक बूंद बताएगी लिवर और किडनी का हाल, आईआईटी मंडी की तकनीक को मिला पेटेंट
कल्पना कीजिये, लिवर या किडनी की बीमारी का पता लगाने के लिए भविष्य में बार-बार खून के नमूने देने की जरूरत न पड़े। सिर्फ एक बूंद से कुछ ही मिनटों में बीमारी का शुरुआती संकेत मिल जाए। इसी सोच को हकीकत में बदलने की दिशा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के वैज्ञानिकों ने सफलता हासिल की है। संस्थान की एआई आधारित संपर्क रहित जांच तकनीक को पेटेंट मिला है। यह तकनीक महज 50 माइक्रो लीटर सीरम की बूंद का विश्लेषण कर लिवर और किडनी संबंधी बीमारियों का आकलन कर सकती है। इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जांच के दौरान सीरम की बूंद किसी टेस्ट ट्यूब, कांच की स्लाइड या अन्य सतह के संपर्क में नहीं आती। अकूस्टिक लेविटेशन तकनीक से बूंद को हवा में स्थिर रखा जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 24, 2026, 23:10 IST
IIT Mandi: अब खून की एक बूंद बताएगी लिवर और किडनी का हाल, आईआईटी मंडी की तकनीक को मिला पेटेंट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #IitMandi #SubahSamachar
