Kangra News: अब धाम से नाम चमका रहीं मोनिका
-पधर की महिला ने तीन महिलाओं के साथ सुदृढ़ की आर्थिकी-पहले अचार-पापड़ बनाने के साथ की थी शुरुआत, तपोवन में मिली पहचान-----------संवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। विकास खंड धर्मशाला के पधर गांव की मोनिका चौधरी अचार-पापड़ के बाद अब धाम बनाकर नाम चमका रही हैं। आर्थिकी मजबूत करके में अन्य तीन महिलाएं भी कार्य कर रही हैं। उनके धाम बनाने के हुनर को धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान उड़ान मिली। इसके बाद उन्हें 200 लोगों का खाना बनाने का ऑर्डर मिलना शुरू हो गया है। वह हर महीने लगभग 25 से 30 हजार रुपये कमा रही हैं।मोनिका चौधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में पति और ससुर के सहयोग से स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अचार-पापड़ सहित अन्य उत्पाद बनाकर सफर शुरू किया था। समय बीतने के साथ उन्हें वर्ष 2025 दिसंबर में तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान धाम का स्टॉल लगाने का मौका मिला। उन्होंने पहली बार खाने का स्टॉल लगाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्हें शिमला में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा गया। प्रतियोगिता में भी सराहना मिलने के बाद घर लौटने पर उन्हें धाम बनाने के ऑर्डर मिलने लगे। हाल ही में उन्हें तीन दिन के लिए 100 लोगों का खाना बनाने का ऑर्डर आया था। उन्होंने कहा कि हर महिला को छोटा-बड़ा काम कर आत्मनिर्भर बनाना चाहिए ताकि वह समाज में सिर उठाकर और समाज के साथ मिलकर चल सके। 10 से 30 हजार रुपये के लेती हैं खाने के ऑर्डरमोनिका चौधरी ने कहा कि वह लोगों की संख्या और राशन के सामान के अनुसार ऑर्डर लेती हैं। यदि ऑर्डर देने वाले का राशन का सामान दिया जाए तो वह 10 से 15 हजार रुपये तक की राशि लेती हैं। यदि ऑर्डर का सामान उन्हें खुद खरीदना होगा तो वह 25 से 30 हजार या फिर संख्या के आधार पर पैसे लेती हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 19:54 IST
Kangra News: अब धाम से नाम चमका रहीं मोनिका #KangraNews #KangraTodayNews #KangraHindiNews #KangraLatestNews #KangraLocalNews #SubahSamachar
