Panipat News: बिश्नस्वरूप कॉलोनी में 60 कोचिंग सेंटर और मकान मालिकों को नोटिस

पानीपत। नगर निगम ने शहर के आवासीय क्षेत्र में वाणिज्यिक गतिविधियां चलाने पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम ने बिश्नस्वरूप कॉलोनी के करीब 60 से कोचिंग सेंटर संचालकों व भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। निगम ने नियम पूरे नहीं करने की स्थिति में कोचिंग सेंटर बंद करने की बात कही है। सेंटर संचालक सोमवार को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल से मिलकर छूट की मांग की। बिश्नस्वरूप कॉलोनी में कोचिंग और कंप्यूटर सेंटर के साथ लाइब्रेरी बनाई गई हैं। कई जगह घरों में ही कोचिंग सेंटर बना दिए गए हैं। इनमें से कई बार वाणिज्यिक गतिविधियों की मंजूरी तक नहीं है। नगर निगम ने इनको नोटिस जारी कर दिया। एक ही कॉलोनी में करीब 60 कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस मिलने के बाद सबकी परेशानी बढ़ गई। कोचिंग सेंटर संचालक व स्थानीय लोग सोमवार को शहरी विधायक प्रमोद विज से मिले। उन्होंने अपनी समस्या रखी और नियमों के अनुसार काम करने की बात कही। विधायक ने सेंटर संचालकों को मेयर कोमल सैनी के पास भेजा। सेंटर संचालकों ने मेयर कोमल सैनी से उनके कार्यालय में अपनी समस्या रखी। दीपक, राजकुमार और हरदीप ने बताया कि वे नियमानुसार बच्चों को पढ़ा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस का हर संभव सहयोग किया जाता है। केंद्रों के बाहर यातायात नियमों की पालना की जा रही है। अब नगर निगम ने उनको नोटिस जारी किए गए हैं। सेंटर बंद करने से र बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। हजारों बच्चों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी बीच में ही रह जाएगी। वहीं कोचिंग और दूसरे सेंटर संचालकों को अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र लेना होगा। यहां बुनियादी सुविधाएं और आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए आपात दरवाजे व रास्ते बनाने होंगे। पिछले दिनों अनियमितता मिली थी। अब फिर लापरवाही सामने आ रही है। ब्यूरोवर्जन :बिश्नस्वरूप कॉलोनी के कोचिंग और स्टडी सेंटर संचालक मिले हैं। इनमें से ज्यादातर नियम व शर्त पूरा नहीं कर रहे हैं। इस तरह के केंद्र पर विद्यार्थियों की सुरक्षा और व्यवस्था जरूरी है। सबको नियमों की पालना करनी चाहिए। कोमल सैनी, मेयर।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 02:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: बिश्नस्वरूप कॉलोनी में 60 कोचिंग सेंटर और मकान मालिकों को नोटिस #NoticesTo60CoachingCentresAndLandlordsInBishanSwarupColony #SubahSamachar