Basti News: 50 हजार रुपये से अधिक के 1307 बकायेदारों को नोटिसस
बस्ती। नगर पालिका ने गृहकर और जलकर के बकायेदारों से वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। 50 हजार रुपये से अधिक के बकाया वाले 1307 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, 25 हजार से 50 हजार रुपये तक के बकाया वाले 813 अन्य बकायेदारों को नोटिस देने की तैयारी है। नगर पालिका ने बकायेदारों को समय से कर जमा करने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। नगर पालिका की ओर से गृहकर और जलकर जमा कराने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत कैंप लगाए जा रहे हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 03:46 IST
Basti News: 50 हजार रुपये से अधिक के 1307 बकायेदारों को नोटिसस #BastiNews #SubahSamachar
