Ayodhya News: बीकापुर में 82 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस

सोहावल। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 82 हजार से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची के एसआईआर के तहत नोटिस जारी किया गया है। इन मतदाताओं को 6 मार्च तक अपने प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित अधिकारियों को नोटिस का जवाब देना होगा। यदि मतदाता जवाब नहीं देते हैं, तो उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।इस मामले को लेकर तीन दिन पहले राजनीतिक दलों के नेताओं और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई थी। समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रभारी एजाज अहमद ने बताया कि निर्वाचन विभाग का कार्य धीमा चल रहा है। 9 फरवरी तक केवल 13158 मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लिए प्रारूप छह भरा गया था। इस अवधि में 431 मतदाताओं के नाम काटे जाने की सूचना है, जबकि 4280 मतदाताओं ने संशोधन के लिए फॉर्म आठ भरा है। विधानसभा में चलाए गए सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत जांच के बाद लगभग 64000 मतदाताओं के नाम काटे जाने की बात सामने आई थी।तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बूथ स्तर पर नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह कार्य तेजी से चल रहा है और निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाताओं को अपनी जानकारी सही कराने के लिए यह एक अवसर है। समय पर जानकारी न देने पर सूची से नाम हटा दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 19:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: बीकापुर में 82 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस #NoticeToMoreThan82ThousandVotersInBikapur #SubahSamachar