हैंडबॉल प्रतियोगिता: जिनको खेलने लायक नहीं समझा उन्होंने ही बरेका को तीन गोल से हराया, उत्तर रेलवे की टीम जीती

बरेका ने जिन तीन खिलाड़ियों को खेलने लायक नहीं समझा उन्हीं तीन खिलाड़ियों के दम पर उत्तर रेलवे की टीम ने बरेका को तीन गोल से हरा दिया। बरेका के खिलाड़ी उत्तर रेलवे के दीपांशु, अमित और मंदीप के खेल से पार नहीं पा सके। बरेका के खेल अधिकारियों ने इन तीनों खिलाड़ियों को अयोग्य मानते हुए उत्तर रेलवे ट्रांसफर कर दिया था। अब उनके ही शानदार प्रदर्शन से उत्तर रेलवे ने मेजबान बरेका को 22-19 से शिकस्त दी। उत्तर रेलवे की ओर से अमित ने सात और मंदीप ने छह और दीपांशु ने तीन गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बनारस रेल इंजन कारखाना में बरेका खेल संघ की ओर से 18वीं अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता बरेका खेलकूद स्टेडियम में खेली जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलग-अलग जोन और उत्पादन इकाइयों की टीमों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन सुबह पुरुष वर्ग में उत्तर पश्चिम रेलवे ने बरेका को 29-19 से, उत्तर रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 7-4 से, रेलवे सुरक्षा बल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 8-4 से हराया जबकि पूर्वोत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे के बीच खेल गया रोमांचक मैच 17-17 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसे भी पढ़ें;Varanasi News: सात घंटे तक गंगा में 173 नावों की जांच, 13 सीज; आठ नाविकों पर एफआईआर महिला वर्ग में खेले गए मैचों में पूर्वोत्तर रेलवे ने मध्य रेलवे को 22-18 से और उत्तर रेलवे ने पश्चिम रेलवे को 19-14 से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में उत्तर रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 24-21 से, पश्चिम रेलवे ने पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स को 10-07 से और महिला वर्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उत्तर रेलवे को 24-16 व दक्षिण मध्य रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 27-15 से हराया। सायंकालीन सत्र में दक्षिण मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 11-2 से, पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने रेलवे सुरक्षा बल को 22-21 से, उत्तर रेलवे ने बरेका को 22-19 से और पश्चिम रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 13-1 से हराया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 16:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हैंडबॉल प्रतियोगिता: जिनको खेलने लायक नहीं समझा उन्होंने ही बरेका को तीन गोल से हराया, उत्तर रेलवे की टीम जीती #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #HandballCompetition #SubahSamachar