दोस्त बना हैवान: शक में छात्रा को बेरहमी से पीटा, पीड़िता की मां ने की शिकायत; शादी की चल रही थी बात

गुरुग्राम सेक्टर-69 में आपसी सहमति से रही पूर्वोत्तर छात्रा के साथ उसके दोस्त ने चरित्र पर शक होने पर बेरहमी से मारपीट की है। पुलिस ने छात्रा की मां की सूचना पर पीजी पहुंची थी और गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में एम्स में रेफर कर दिया गया है। युवती के हालत काफी गंभीर है।बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी शिवम के रूप में हुई है। पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है। बृहस्पतिवार को छात्रा की मां ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी बेटी सेक्टर-69 में पीजी में रहती है और उसका दोस्त उसको प्रताड़ित कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छात्रा काफी चोटें लगी हुई थी। वह एक निजी यूनिवर्सिटी से बायोटेक की पढ़ाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता के शादी को लेकर दोनों परिवार में बात चल रही थी। बृहस्पतिवार को आरोपी शिवम की छात्रा के चरित्र पर शक होने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ते हुए मारपीट पर आ गई। आरोपी ने छात्रा को बेरहमी से पीटा। इससे उनके मुंह ,हाथ-पैर पर चोट आई है।पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा की शिवम से दोस्ती साल एक सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों ने मिलना शुरू कर दिया। मां की सूचना से समय पर पहुंच सकी पुलिस बताया जा रहा है कि छात्रा की मां बृहस्पतिवार दोपहर से ही बेटी के पास फोन कर रही थी लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। देर शाम को उनकी बेटी ने किसी तरह फोन करके मां को इसकी सूचना दी। मां ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। समय रहते पुलिस को वारदात की जानकारी मिलने से छात्रा को बचाया जा सका। मामले की जांच की जा रही है। छात्रा का स्थिति सामान्य होने पर बात करके मामले की जानकारी ली जाएगी। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया। यशवंत,एसीपी,बादशाहपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 20:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दोस्त बना हैवान: शक में छात्रा को बेरहमी से पीटा, पीड़िता की मां ने की शिकायत; शादी की चल रही थी बात #CityStates #Gurugram #GurugramCrime #CrimeNews #GurugramPolice #SubahSamachar