Ballia News: उत्तर भारत का पहला रेलवे स्टेशन प्रीमियम स्टोर का शुभारंभ हुआ

वाराणसी। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बलिया रेलवे स्टेशन प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर प्रारम्भ करने वाला उत्तर भारत का पहला स्टेशन बन गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना तथा गैर-भाड़ा राजस्व में वृद्धि करना है।स्टेशन परिसर में स्थित एक पुराने प्रतीक्षालय के कम उपयोग वाले हिस्से में प्रीमियम ब्रांडेड कपड़ों की दुकान शुरू हो गई है। रेलवे को 4.40 लाख प्रतिवर्ष की दर पर सफल बोलीदाता इमेज फैशन फॉरएवर ने स्टोर खोला है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। यह प्रीमियम ब्रांडेड रिटेल आउटलेट की शुरुआत स्टेशन को आधुनिक, जीवंत नगरीय केंद्र में बदलने की दिशा में एक और कदम है, जो बलिया स्टेशन के बुनियादी ढांचे के उन्नयन को बेहतर यात्री अनुभव के साथ जोड़ता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 16:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ballia News: उत्तर भारत का पहला रेलवे स्टेशन प्रीमियम स्टोर का शुभारंभ हुआ #NorthIndia'sFirstRailwayStationPremiumStoreInaugurated #SubahSamachar