Noida News: आयोग के आदेश की अवहेलना पर गैर-जमानती वारंट

ग्रेटर नोएडा(संवाद)। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उत्तर प्रदेश ने आदेश का पालन नहीं करने पर सामिया इंटरनेशनल बिल्डर्स, गौतमबुद्धनगर के मैनेजिंग डायरेक्टर जमील अहमद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। आयोग ने 21 अप्रैल को पुलिस आयुक्त को भेजे आदेश में कहा कि सायमा मलिक व अन्य बनाम सामिया इंटरनेशनल बिल्डर्स मामले में जमील अहमद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। आयोग ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया।इसके बाद आयोग ने पुन: आदेश जारी कर जमील अहमद, निवासी मीडिया विलेज, सेक्टर पाई-4, ग्रेटर नोएडा को गिरफ्तार कर पांच मई को न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 20:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: आयोग के आदेश की अवहेलना पर गैर-जमानती वारंट #Non-bailableWarrantForDisobeyingOrderOfTheCommission #SubahSamachar