Noida News: यूपी रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में नोएडा प्रथम
फोटोनोएडा (संवाद)। सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में 27 अक्टूबर को 12वीं यूपी स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 35 से अधिक जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्केटबोर्ड, फ्रीस्टाइल और रोलर डर्बी समेत विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। रोलर डर्बी में नोएडा की टीम ने पहला, मेरठ ने दूसरा और झांसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में 12 टीमों के 120 खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। उद्घाटन समारोह में भाजपा युवा मोर्चा नोएडा के जिलाध्यक्ष राम निवास यादव और संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक रेखा मौजूद रहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:44 IST
Noida News: यूपी रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में नोएडा प्रथम #NoidaFirstInUPRollerSkatingChampionship #SubahSamachar
