Kullu News: फूड कोर्ट में दस दिन से पानी नहीं, दुकानों पर ताले
दुकानदारों के साथ उपभोक्ता भी हो रहे परेशान कारोबारियों ने उपायुक्त को सौंपा शिकायत पत्रसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिला मुख्यालय में स्थित फूड कोर्ट में पिछले दस दिन से पेयजल किल्लत चल रही है। इसमें प्रशासन ने 16 दुकानें बनाई हैं, जिनमें भोजन और अन्य खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं को परोसे जाते हैं। बिना पानी के दुकानें बंद हो गई हैं और दुकानदार परेशानी में हैं। दुकानें बंद होने से सैकड़ों उपभोक्ता भी निराश होकर लौट रहे हैं। खासकर स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को अधिक दिक्कत हो रही है। समस्या को लेकर दुकानदार बुधवार को धरने पर रहे और उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपा। गौरतलब है कि पहले गैस सिलिंडर की समस्या और अब पेयजल किल्लत दुकानदारों को आर्थिक संकट में डाल रही है। दुकानों में ताले लग गए हैं और कारोबार ठप चल रहा है। एक सप्ताह तक तो दुकानदारों ने जैसे-तैसे पेयजल की व्यवस्था की, लेकिन अब समस्या बढ़ गई। नौबत यहां तक आ गई की दुकानों को ताला लगाना पड़ा। हालांकि, फूड कोर्ट में रोजाना 700 से 1,000 के बीच लोग खाना-खाने पहुंचते हैं। दुकानदारों के साथ इन्हें भी परेशान होना पड़ा। दुकानदार पिंगला, कृष्ण लाल और उषा ने कहा कि पेयजल समस्या बढ़ने से कारोबार प्रभावित हुआ है। बुधवार को उपायुक्त कुल्लू से मामले की शिकायत की है। दुकानदार दिनेश ने कहा कि जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल किल्लत की शिकायत कई बार की गई, लेकिन समस्या को हल नहीं किया गया। समस्या इतनी बढ़ गई कि दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ीं और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। दुकानदार दिले राम ने कहा कि जलशक्ति विभाग का कार्यालय 20 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद फूड कोर्ट में शिकायत करने के बाद दस दिन से पानी नहीं आ रहा। दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मजबूरन उपायुक्त से समस्या की शिकायत करनी पड़ी। उधर, डीसी अनुराग चंद्र शर्मा ने दुकानदारों को समस्या जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। समस्या को लेकर उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 18:06 IST
Kullu News: फूड कोर्ट में दस दिन से पानी नहीं, दुकानों पर ताले #NoWaterInTheFoodCourtForTenDays #ShopsLocked #SubahSamachar
