UP: गंगा में डूबा युवक 11 दिन बाद भी लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता; तलाश में जुटे गोताखोर

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के कादरगंज गंगाघाट पर गंगा स्नान के दौरान 7 जून को डूबे बदायूं निवासी युवक सूरज (26) का 11 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस, पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। युवक के गंगा से बरामद न होने से परिजन परेशान हैं। जिला बदायूं के थाना कादरचौक अंतर्गत गांव ककोड़ा निवासी सूरज पुत्र नन्हे 7 जून की दोपहर अपने दोस्तों के साथ कादरगंज गंगाघाट नहाने के लिए पहुंचा था। सूरज श्मशान घाट वाले हिस्से की ओर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के कारण डूबकर लापता हो गया। पुलिस,पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोरों ने उसकी तलाश की ,लेकिन उसे गंगा से बरामद नही किया जा सका। इसके अलावा पुलिस और परिजन ने फर्रुखाबाद के कंपिल तक युवक की तलाश के लिए प्रयास किए। इसके बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवक के बरामद न होने से परिजन परेशान हैं। सिकंदरपुर वैश्य थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि पीएसी की फ्लड यूनिट व गोताखोर की मदद से उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। युवक की तलाश के लिए प्रयास चल रहे हैं। गंगा के किनारे के इलाके और फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र में भी उसकी तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: गंगा में डूबा युवक 11 दिन बाद भी लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता; तलाश में जुटे गोताखोर #CityStates #Kasganj #KasganjNews #KasganjHindiNews #SubahSamachar