UP: गर्मी में देहरादून, कोलकाता, जम्मू जाने वाली ट्रेनों में दो माह तक जगह नहीं; स्पेशल गाड़ियां फिर भी दिक्कत

Railway News: गर्मी की छुट्टियों का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में भीड़ का दबाव तेजी से बढ़ गया है। हालात यह हैं कि देहरादून, कोलकाता और जम्मू जैसे प्रमुख रूटों पर अगले दो महीनों तक कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है। कई ट्रेनों के जनरल से लेकर स्लीपर और एसी कोच तक में 24 मई तक सीटें फुल हो चुकी हैं। वेटिंग लिस्ट भी लंबी हो गई है, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। कुछ ट्रेनों में तो स्लीपर कोच की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी है। गर्मी की छुट्टियों के कारण यह स्थिति और गंभीर हो गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, जबकि अधिकांश स्कूलों में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से ही अवकाश शुरू हो जाता है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ घूमने की योजना बनाते हैं। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों—देहरादून, हरिद्वार और मसूरी—के अलावा जम्मू-कश्मीर, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों की मांग भी बढ़ गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 25, 2026, 21:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: गर्मी में देहरादून, कोलकाता, जम्मू जाने वाली ट्रेनों में दो माह तक जगह नहीं; स्पेशल गाड़ियां फिर भी दिक्कत #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar