Panipat News: कुरुक्षेत्र की घटना से नहीं लिया सबक, सीटी स्कैन सेंटर में कोई महिला तकनीशियन नहीं
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में पीपी मोड पर चल रहे सीटी स्कैन सेंटर में रविवार की रात कोई महिला तकनीशियन नहीं थी। कुरुक्षेत्र में मई माह में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद भी कोई सबक नहीं लिया गया। इस सेंटर में कंपनी के चार तकनीशियन काम करते हैं। वह सभी पुरुष हैं। यौन शोषण की घटना के बाद सीएमओ की ओर से निजी कंपनी हेल्थ मैप को नोटिस दिया गया। नोटिस मिलते ही मंगलवार को कंपनी के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। सीएमओ के निर्देश पर कंपनी ने एक महिला तकनीशियन भी शामिल करने का फैसला किया है। कंपनी के प्रभारी सचिन ने बताया कि जल्द ही कंपनी महिला तकनीशियन तैनात करेगी। वर्तमान समय में आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल से महिला सहयोगी की मदद ली जाती थी। रविवार की रात के समय इमरजेंसी वार्ड से मदद नहीं ली जा सकी। सीटी स्कैन और एमआईआर केंद्र हेल्थ मैप कंपनी को पीपीपी मोड पर चल रहा है। वहां कंपनी का स्टाफ है। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कर रहा है।-डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।--------------महिला आयोग अध्यक्ष के निर्देश के बावजूद , नहीं सुधरीं व्यवस्थाएंपानीपत। महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी के जिला नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान व्यवस्था से जुड़ी कई खामियां पकड़ी थीं। उनकी आपत्तियों को स्वास्थ्य विभाग अब तक दूर नहीं कर पाया। चेयरपर्सन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक से जवाब मांगा था और 15 दिन में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो सकागौरतलब है कि महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने 24 जुलाई को अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष और प्रयोगशाला सहित पूरे अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। मरीजों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी थीं। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 19, 2026, 02:44 IST
Panipat News: कुरुक्षेत्र की घटना से नहीं लिया सबक, सीटी स्कैन सेंटर में कोई महिला तकनीशियन नहीं #NoLessonLearnedFromTheKurukshetraIncident;NoFemaleTechnicianAtTheCTScanCenter. #SubahSamachar
