Una News: छात्र से मारपीट का मामले में अभी तक एफआईआर नहीं
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के बहुतकनीकी संस्थान में एक छात्र के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज न होने के कारण एफआईआर नहीं हुई लेकिन पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है। एक छात्र कंप्यूटर और दूसरे छात्र ने इलेक्ट्रॉनिक के छह सेमेस्टर के पेपर दिए थे। अब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही दोनों छात्रों पर कार्रवाई की तलवार लटकेगी। मारपीट करने वाले छात्र के साथ अन्य आउटसाइडर भी संलिप्त पाए गए हैं। घटना के बाद संस्थान के छात्रों में भय और चिंता का माहौल है। छात्रों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस कॉलेज प्रशासन, संबंधित छात्रों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। वायरल वीडियो की भी बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है लेकिन पुलिस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। कॉलेज प्रशासन ने सौंपी जांच रिपोर्टसंस्थान के प्रिंसिपल प्रदीप कुमार ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच पूरी कर रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि संस्थान में इससे पहले इस तरह की घटना सामने नहीं आई है। यदि जांच में कोई छात्र अनुशासनहीनता या मारपीट का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ संस्थान के नियमों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 23:30 IST
Una News: छात्र से मारपीट का मामले में अभी तक एफआईआर नहीं #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
