Himachal: सोलन की बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं, जानें पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ ब्लॉक की बुआसनी पंचायत में प्रशासन की गलती के कारण प्रधान पद के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया। यहां पर रोस्टर में ओबीसी महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित कर दिया गया था, लेकिन पंचायत में एक भी परिवार ओबीसी का नहीं है। इसके चलते प्रधान पद के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया।आपके अपने अखबार 'अमर उजाला' ने 9 अप्रैल के अंक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, लेकिन अधिकारियों ने तब भी इसमें सुधार नहीं किया। अब यहां पर प्रधान पद पर कोई उम्मीदवार नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 11:29 IST
Himachal: सोलन की बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं, जानें पूरा मामला #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Solan #HimachalPanchayatElection2026 #SubahSamachar
