DBRAU: कर्मचारी संघ चुनाव के लिए नामांकन शुरू, अध्यक्ष पद के लिए कोई आगे नहीं आया; बढ़ी सियासी चर्चा

डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन बृहस्पतिवार को चार पर्चे भरे गए हैं, जिसमें अध्यक्ष पद का कोई दावेदार नहीं है। मुहर्रम की वजह से 26 को अवकाश रहेगा। इस वजह से 27 को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन है। ये भी पढ़ें -UP:भाजपा की नई टीम ने बदला सियासी गणित, कई दिग्गजों के टूट गए अरमान; कुछ चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी कर्मचारी संघ का चुनाव 15 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जुबली हॉल पालीवाल पार्क विवि परिसर में चुनाव अधिकारियों के सामने दावेदारों ने नामांकन पर्चे जमा किए। चुनाव अधिकारी प्रो.ब्रजेश रावत ने बताया कि पहले दिन उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप यादव, महामंत्री पर निखिल शर्मा, सहमंत्री पर राहुल पचौरी और कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुशवाह ने नामांकन किया। 27 को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। ये भी पढ़ें -UP:पर्चे पर लिखा था 'अर्जेंट', फिर भी ढाई घंटे लाइन में तड़पती रही गर्भवती; महिला अस्पताल का ऐसे है हाल इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दूसरी तरफ विवि में कर्मचारी चुनाव की रणनीति तैयार करने में लगे रहे। एक पद पर चुनाव लड़ने के लिए कर्मचारियों में खींचतान देखने को मिल रही है। नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्थाएं नवीन अग्रवाल, पराग दीक्षित, मोहित भटनागर, शिवम, राजू आदि ने संभाली। ये भी पढ़ें -UP:पश्चिम बंगाल से दो साल पहले लापता हुई छात्रा मिली, गोद में बच्चा और ऐसी हालत; देखकर मां के छलक पड़े आंसू

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 10:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




DBRAU: कर्मचारी संघ चुनाव के लिए नामांकन शुरू, अध्यक्ष पद के लिए कोई आगे नहीं आया; बढ़ी सियासी चर्चा #CityStates #Agra #DrBhimraoAmbedkarUniversity #EmployeesUnionElection #Nomination #PresidentPost #UniversityElection #StaffPolitics #AgraNews #डॉ.भीमरावआंबेडकरविश्वविद्यालय #कर्मचारीसंघचुनाव #नामांकन #SubahSamachar