Hisar News: राजगुरु मार्केट में नहीं चलेगी मनमानी, दुकानदारों को सड़क-फुटपाथ खाली करने का फरमान
हिसार। करवा चौथ और दिवाली के दौरान राजगुरु मार्केट में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुधारने की तैयारी शुरू कर दी है। बाजार को जाममुक्त, सुव्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए दुकानदारों व वाहन चालकों को निर्देश जारी किए हैं। सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण करने और दुकानों का सामान बाहर रखने पर कार्रवाई की जाएगी।सोमवार को शहर थाना प्रभारी अमित कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी रामचंद्र कटारिया और राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों के साथ बैठक कर भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन रास्ते खुले रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। निरीक्षण में एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बजाज, सचिव महेश चौधरी, वरिष्ठ उपप्रधान टीनू आहूजा, पूर्व प्रधान रवि मेहता और उपप्रधान कमल अरोड़ा मौजूद रहे।ई-रिक्शा और ऑटो से सवारी उतारने के लिए तय होंगे स्थानपुलिस ने दुकानदारों से सड़क और फुटपाथ पर सामान नहीं फैलाने की अपील की है। वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे। नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई होगी। दुकानों के माल की लोडिंग-अनलोडिंग निर्धारित समय और स्थान पर ही की जा सकेगी। ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को तय स्थानों पर ही सवारियां उतारने के निर्देश दिए गए हैं। वन-वे व्यवस्था वाले मार्गों पर निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाने होंगे। यातायात संकेतों की पालना भी अनिवार्य होगी। एंबुलेंस, अग्निशमन वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता खुला रखना होगा।--सामूहिक जिम्मेदारी से ही बनेगा जाम मुक्त बाजारट्रैफिक पुलिस और मार्केट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से अपील करते हुए कहा कि राजगुरु मार्केट को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाना केवल पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सभी व्यापारियों और नागरिकों की सामूहिक सहभागिता बेहद जरूरी है। त्योहारों के इस सीजन में यदि सभी लोग नियमों का पालन करेंगे तो आमजन और व्यापारियों दोनों को ही सुगम और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।व्यवस्था के लिए जारी निर्देशदुकान का सामान सड़क या फुटपाथ पर न रखें।नो-पार्किंग में वाहन खड़ा न करें।निर्धारित समय और स्थान पर लोडिंग-अनलोडिंग करें।ई-रिक्शा और ऑटो तय स्थानों पर ही रुकें।वन-वे मार्ग पर निर्धारित दिशा में चलें।यातायात संकेतों का पालन करें।आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखें।नियम तोड़ने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।---पुलिस के साथ बाजार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। प्रशासन ने दुकानदारों और ग्राहकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हम भी चाहते हैं कि त्योहारी सीजन में बाजार में बेहतर व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। - सुरेंद्र बजाज, प्रधान, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 23:49 IST
Hisar News: राजगुरु मार्केट में नहीं चलेगी मनमानी, दुकानदारों को सड़क-फुटपाथ खाली करने का फरमान #NoArbitraryBehaviorWillBeToleratedInRajguruMarket;ShopkeepersOrderedToClearTheRoadsAndFootpaths. #SubahSamachar
